Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराज्य के कई हिस्सों में आज वर्षा-बर्फबारी के आसार, दून में मौसम...

राज्य के कई हिस्सों में आज वर्षा-बर्फबारी के आसार, दून में मौसम साफ

देहरादून प्रदेश के कई इलाकों में आज वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। इसके कारण मौसम में ठंडक में इजाफा होने का अनुमान है। कई पहाड़ी क्षेत्रों में हाड़ कंपाने वाली ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि राजधानी देहरादून में सुबह हल्के कोहरे के बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिल आई।

कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य के उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 25 सौ मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। 

दूसरी ओर, उन्होंने राजधानी दून और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद हल्के बादल छाये रहने की संभावना जताई है। राजधानी दून में मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पंतनगर में अधिकतम 18.4 व न्यूनतम 5.2, मुक्तेश्वर में 10.8 व माइनस 0.1 और नई टिहरी में अधिकतम 11.4 व न्यूनतम 3.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments