Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनराज्य में बिगड़ती हवा की गुणवत्ता: तीन शहरों में 17 स्थानों पर...

राज्य में बिगड़ती हवा की गुणवत्ता: तीन शहरों में 17 स्थानों पर ड्रोन से पानी का छिड़काव शुरू

देहरादून: राज्य में हवा की गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है। बढ़ते प्रदूषण और वातावरण में धूल व धुंध के बढ़ते स्तर को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) ने नई पहल के तहत ड्रोन के माध्यम से पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है।

इस अभियान के तहत प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों — देहरादून, काशीपुर और ऋषिकेश में 17 अलग-अलग स्थानों पर ड्रोन से पानी का छिड़काव किया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि कुल नौ ड्रोन तैनात किए गए हैं, जिनमें से तीन देहरादून, और एक-एक ड्रोन ऋषिकेश व काशीपुर में कार्यरत हैं। यह कार्य रविवार से शुरू किया गया और आगे भी जारी रहेगा।

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में गिरावट

राज्य के कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में गिरावट दर्ज की गई है:

  • देहरादून: जहाँ पिछले पाँच दिनों तक AQI “संतोषजनक” श्रेणी में था, अब यह “मध्यम” श्रेणी में पहुंच गया है।

  • काशीपुर: 17 अक्टूबर को AQI संतोषजनक था, लेकिन 18 अक्टूबर को यह मध्यम हो गया।

  • हरिद्वार, ऋषिकेश और रुद्रपुर में भी AQI में गिरावट देखी गई है।

देहरादून में घंटाघर समेत नौ प्रमुख स्थानों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे धूल और प्रदूषकों को नियंत्रित करने में मदद मिल सके।

पिछले साल की तुलना में बड़ा कदम

गौरतलब है कि पिछले वर्ष केवल देहरादून में ही ड्रोन के जरिये पानी का छिड़काव किया गया था, लेकिन इस बार इस तकनीक को अन्य शहरों में भी लागू किया गया है, जिससे स्पष्ट है कि सरकार और बोर्ड इस बार ज्यादा सतर्क और सक्रिय हैं।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की यह पहल वायु गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments