Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराज्य सरकार के एक और मंत्री की फिसली जुबान, अपने ही मुख्यमंत्री...

राज्य सरकार के एक और मंत्री की फिसली जुबान, अपने ही मुख्यमंत्री को बना दिया पूर्व सीएम

उत्तराखंड की भाजपा सरकार के और मंत्री की जुबान फिसल गई। गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पूर्व मुख्यमंत्री बता दिया। जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मंत्रीजी का खूब मजाक उड़ाया।इसके साथ ही उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। मसूरी में आयोजित एक कार्यक्रम में दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मंच से मुख्यमंत्री धामी को पूर्व मुख्यमंत्री बता दिया।हालांकि अपना बचाव करते हुए उन्होंने यह भी कह दिया कि चलो कोई बात नहीं, 15-20 साल बाद पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments