Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर को नैनी झील में होगी बोट रेस

राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर को नैनी झील में होगी बोट रेस

नैनीताल : उत्तराखंड राज्य स्थापना की 21वीं वर्षगांठ नौ नवंबर को भव्य तरीके से मनाई जाएगी। इस मौके पर नैनी झील मे बोट रेस, सेलिंग रिंगाटा व कयाकिंग होगी। बोट हाउस पार्क में हिमालयन फूड फेस्टिवल होगा। फ्लैटस पर हॉट एयर बैलून कार्यक्रम भी होगा। पर्यटन थीम पर नैनीताल के पर्यटक स्थलों व मंदिरों को दर्शाया जाएगा।

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम धीराज गब्र्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। डीएम ने बताया कि नौ को सुबह मैराथन रेस, शहीद मेजर राजेश अधिकारी व शहीद स्मारक तथा पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित की जाएगी। मुख्य कार्यक्रम मल्लीताल के फ्लैटस मैदान पर होंगे, जहां विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

इस दौरान आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 डोगरा रेजीमेंट, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ पुलिस व कोविड वैक्सीनेशन में अच्छा कार्य करने वाले एमओआइसी व स्वास्थ्य कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में सीडीओ डा. संदीप तिवारी, एडीएम अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, एसडीएम योगेश सिंह व रेखा कोहली, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश राणा, सीडीओ डॉ भागीरथी जोशी, डीडीओ रमा गोस्वामी, डीएसओ मनोज बर्मन, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, डीपीओ अनुलेखा बिष्टï आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments