Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनराज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा लेने एफआरआई...

राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा लेने एफआरआई पहुंचे गढ़वाल आयुक्त, पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर दिए निर्देश

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती उत्सव की तैयारियाँ तेज़ी से चल रही हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण को देखते हुए सोमवार को गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थल पर चल रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

गढ़वाल आयुक्त ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएँ समय पर और मानक के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सजावट और जनसुविधाओं से जुड़ी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।

बताया गया कि इस वर्ष का राज्य स्थापना दिवस विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह रजत जयंती वर्ष (25वां स्थापना दिवस) है। इस अवसर पर पहली बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होंगे और राज्यवासियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

आयुक्त पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और उच्च स्तरीय व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की संस्कृति, विकास और उपलब्धियों की झलक प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत की जानी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थल से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी और कार्यक्रम से पहले सभी तैयारियाँ पूरी करने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments