Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधरात को सो रहे थे लोग चोर खंगाल गए घर, दो लाख...

रात को सो रहे थे लोग चोर खंगाल गए घर, दो लाख रूपये कीमत की ज्वेलरी लेकर फरार


देहरादून। प्रेमनगर के कोटला संतूर में चोर एक घर से करीब दो लाख रुपये कीमत की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। वारदात का पता तब चला, जब भोर में परिवार के सदस्यों की नींद टूटी। देखा घर में आलमारी खुली पड़ी है और दरवाजा भी बाहर से लॉक है। स्वजनों ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने आकर दरवाजा खोला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, विवेक जोशी निवासी कोटला संतूर प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। घर में उनके पिता, पत्नी और दो बच्चे रहते हैं। रात खाने के बाद परिवार के लोग सोने चले गए। भोर में विवेक के पिता की नींद खुली तो देखा कि कमरे में सामान इधर-उधर पड़ा हुआ है।

वह उठकर दूसरे कमरे में गए तो वहां आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था और लॉकर में रखी ज्वेलरी गायब थी। उन्होंने विवेक को जगाकर मेन दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह बाहर से बंद था। इसके बाद दोनों ने शोर मचाकर पड़ोसियों को जगाया। पड़ोसियों ने दरवाजा खोला।

एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि रात में विवेक के घर का दरवाजा खुला रह गया था। क्योंकि किसी भी दरवाजे का लॉक नहीं टूटा है और न ही फोर्स इंट्री के साक्ष्य मिले। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोरों के पहचान की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments