Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरामनवमी पर वीर सावरकर संगठन ने निकाली वाहन रैली

रामनवमी पर वीर सावरकर संगठन ने निकाली वाहन रैली

रामनवमी पर वीर सावरकर संगठन ने निकाली वाहन रैली

देहरादून। वीर सावरकार संगठन द्वारा रामनवमी के अवसर पर शिवाजी धर्मशाला से श्रीराम यात्रा दुपहिया वाहन रैली व पदयात्रा निकाली गई।

अवधूत मंडल आश्रम के महंत संतोषानंद महाराज ने झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। संस्था के संस्थापक कुलदीप स्वेडिया, महामंत्री अतुल धीमान के नेतृत्व में रैली शिवाजी धर्मशाला से सहारनपुर चैक, गांधी रोड, प्रिंस चैक, पुराना बस अड्डा, इनामुल्ला बिल्डिंग, कचहरी चैक, घंटाघर, पलटन बाजार, पीपलमंडी, नेताजी चैक, झंडा बाजार, पृथ्वीनाथ मंदिर, सहारनपुर चैक होते हुए वापस शिवाजी धर्मशाला पहुंची। दुपहिया रैली में शामिल संगठन कार्यकर्ता भगवा झंडा लगाए हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments