Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरायवाला के पास सोंग नदी का जलस्तर बढ़ा, सात लोग नही के...

रायवाला के पास सोंग नदी का जलस्तर बढ़ा, सात लोग नही के बीच टापू में फंसे

ऋषिकेश। रायवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौजरी मॉफी के समीप मंगलवार को सोंग नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया। उस वक्त सात लोग जिनमें दो महिलाएं भी शामिल है,
टापू में फंस गए। रायवाला थाने की टीम ने रेस्क्यू कर सभी लोगों को टापू से सुरक्षित निकाल लिया। एसडीआरएफ के पहुंचने से पहले ही सब लोग सुरक्षित निकाल लिए गए।

स्ूचना पाकर रायवाला थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ ढालवाला की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि यह सभी लोग नहाने के लिए गए थे। बारिश के कारण अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिस कारण यह लोग टापू में ही फंस गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments