Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरायवाला में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, ताला टूटा देख...

रायवाला में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, ताला टूटा देख पड़ोसी ने दी पुलिस को सूचना

रायवाला। प्रतीत नगर के होशियारी मंदिर मोहल्ले में चोरों ने दो घरों को खंगाल डाला। गेट का ताला टूटा हुआ देख कर पड़ोसियों ने इसकी सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, पूर्व फौजी संजय थापा का परिवार होशियारी मंदिर मोहल्ले में रहता है। संजय थापा इन दिनों विदेश गया हुआ है। उसकी पत्नी अनिता थापा बच्चों के साथ तीन दिन से अपने मायके देहरादून गयी हुई है।

मकान के सामने रहने वाले पड़ोसी जानकी सुवेदी उनके घर के बाहर रखे गमलों में पानी डालने के लिए आती है। बीती रात को चोरों ने मकान खंगाल डाला। सुबह जब पड़ोसी गमलों में पौधों को पानी देने आई तो घर का ताला टूटा देखा।
अनहोनी की आशंका पर उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान अनिल कुमार व जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल को दी। इसी मोहल्ले में रहने वाले सीएम जोशी भी परिवार सहित बाहर गए हुए थे। उनके घर के भी ताले टूटे हुए हैं।
वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। दोनों गृह स्वामियों को घटना की सूचना दी गयी है। थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गृह स्वामियों के लौटने पर ही चोरी हुए सामान की जानकारी मिल सकेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments