Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरायवाला: सौंग नदी में उफान आने से टापू पर फंसे चार लोग,...

रायवाला: सौंग नदी में उफान आने से टापू पर फंसे चार लोग, एसडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाला

रायवाला(देहरादून)। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी पिछले दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे दुश्वारियां बढ़ गई हैं। साथ ही नदी नाले उफान पर हैं। शुक्रवार को रायवाला में चार व्यक्ति अचानक सौंग नदी में उफान आने से एक टापू पर फंस गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर चारों को सुरक्षित बाहर निकाला।

एसडीआरएफ के टीम इंचार्ज कविंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनको सूचना मिली कि सौंग नदी के पार कुछ लोग फंसे हुए हैं। टीम तत्काल राफ्ट के जरिए फंसे हुए लोगों तक पहुंची और उनको बाहर निकाला गया। चारों व्यक्ति स्थानीय हैं और जंगल में गाय ढूंढने और लकड़ी बीनने गए थे।

इनमें सुनीता कश्यप पत्नी रामपाल कश्यप, साहब नगर, छिद्दरवाला, रामपाल कश्यप पुत्र राम सिंह कश्यप, कृष्णा थापा पुत्र राम बहादुर थापा, दीपक पुत्र वीरेंद्र सभी साहब नगर छिद्दरवाला थे। मौके पर तहसीलदार भी पहुंची। टीम में एसडीआरएफ टीम के इंचार्ज कवीन्द्र सजवाण, सुरेश तोमर, संदीप सिंह, किशोर कुमार, दीपक जोशी, प्रेम सिंह,अमित कुमार शामिल रहे। इस वक्त भी सौंग नदी उफान पर है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments