Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौक़े पर हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी एक दिन...

राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौक़े पर हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनी.

राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौक़े पर हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनी है। विधानसभा भवन में राज्य के प्रोटोकल मंत्री धन सिंह रावत ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के तौर पर सृष्टि करीब दर्जनभर विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके अलावा कई और कार्यक्रम भी तय हैं। सृष्टि शाम साढ़े चार बजे तक मुख्यमंत्री का दायित्व निभाएंगी।

 

आपको बता दें कि सृष्टि गोस्वामी विधानसभा भवन में दोपहर 12 से तीन बजे तक समीक्षा बैठक करेंगी। दोपहर बाद तीन बजे बालिका निकेतन का निरीक्षण करेंगी। यहीं बालिकाओं के साथ दोपहर का भोजन होगा। शाम साढ़े चार बजे हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगी।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिहं रावत ने कहा कि हमारे प्रदेश की बालिकाओं को शशक्त बनाने की दिशा में ये प्रयास है जिससे ये मैसेज लोगों तक जाये कि हमारी प्रदेश की बालिकाओं में प्रतिभा की कमी नही है वो कुछ भी कर सकती है।आज हमारे देश की महिलायें हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही है।ये कदम लोगों तक ये शंदेश देगा कि महिलाओं को सपोर्ट किया जाय तो वो कुछ भी करने में सफल हो सकती है।

-मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिहं रावत।

 

बाल दिवस के अवसर पर सरकार की इस पहल का लोग खूब सराहना कर रहें हैं।बाल आयोग की अध्यक्ष उषा नेगी ने बताया कि इस बाल विधानसभा का चयन पूरी तरह से सरकार के चयन जैसा होता है जिसका चुनाव होता है विधायक और मुख्यमंत्री सहित विपक्ष भी चुना जाता है।इस बाल विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो चुकी है अब फिर से चुनाव किया जायेगा।इस पहल से बच्चो में राजनीतिक समझ का भी विकास होगा।

 

-उषा नेगी-अध्यक्ष बाल आयोग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments