Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराहुल गांधी से प्रभावित हुई देहरादून की यह वृद्धा, अपनी सारी संपत्ति...

राहुल गांधी से प्रभावित हुई देहरादून की यह वृद्धा, अपनी सारी संपत्ति कर दी उनके नाम

देहरादून। दून निवासी पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कालोनी स्थित आवास पर सोमवार को सौंपा।

अविवाहित पुष्पा मुंजियाल ने कहा कि वह राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है।

चाहे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हो, चाहे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हों। उन्होंने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है।

पुष्पा मुंजिवाल ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्‍यौरा देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे उपरांत मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments