Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधरिटायर्ड अधिकारी के खाते से शातिर ने उड़ाए 2.22 लाख रूपये

रिटायर्ड अधिकारी के खाते से शातिर ने उड़ाए 2.22 लाख रूपये

देहरादून। सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी के बैंक खाते से शातिर ने 2,22,499 रुपये निकाल लिए। शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लोकेंद्र बहुगुणा चैकी इंचार्ज लक्ष्मण चैक के अनुसार अनिल कुमार जिंदल सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हैं। बीते 18 मार्च को उनके खाते से 2,22,499 रुपये उड़ गए। अनिल ने 19 मार्च को केनरा बैंक शाखा, साइबर ब्रांच और लक्ष्मण चैकी में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन लॉकडाउन के कारण बैंक की ओर से कार्रवाई नही हो पाई। चैकी इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ करने पर पता चला कि अनिल की बेटी ने पंजाब में किसी कंपनी से ऑनलाइन शॉपिंग की थी। सामान पसंद न आने पर उन्होंने कंपनी के कस्टमर केयर पर संपर्क करना चाहा, लेकिन नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें फोन आया और फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को उक्त कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए पैसे वापस करने के लिए बैंक खाते की जानकारी मांगी। इसके बाद उनके खाते से पैसे उड़ गए।

17 लाख की ठगी

डाकरा बाजार निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर प्लॉट दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंधी शिकायत डीआइजी को सौंपी है। सुशील कुमार ने बताया कि वह कैंट बोर्ड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उनके एक परिचित व्यक्ति ने दुकान के लिए डाकरा मुख्य मार्ग पर प्लॉट दिलाने के नाम पर कुछ लोगों से मिलाया। प्लॉट का सौदा 46 लाख रुपये में तय हुआ। सुशील कुमार ने बताया कि उन्होंने कार और जेवर बेचकर आरोपितों को 17 लाख रुपये बयाने के रूप में दिए। लेकिन अब आरोपित प्लॉट दिलाने में आनाकानी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments