Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरिटायर प्रोफेसर ने कॉलेज को दी 1 लाख की रकम

रिटायर प्रोफेसर ने कॉलेज को दी 1 लाख की रकम

हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय से सेवानिवृत्त वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. एसडी तिवारी ने कॉलेज को 1 लाख रुपये की रकम भेंट की है। कृष्ण नंदनी नारायण प्रोत्साहन पुरस्कार के नाम से इस धनराशि से हर साल अर्जित ब्याज की राशि को कॉलेज के किसी एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को प्रोत्साहन स्वरूप दिया जाएगा। डॉ. तिवारी ने धनराशि का चेक प्राचार्या डॉ. शशि पुरोहित को सौंपा। प्राचार्य डॉ. पुरोहित ने डॉ. एसडी तिवारी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments