Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि से मची तबाही, घरों में घुसा पानी और मलबा,...

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि से मची तबाही, घरों में घुसा पानी और मलबा, कई संपर्क मार्ग बंद

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के छिनका गांव में सोमवार देर रात हुई अतिवृष्टि ने जमकर तबाही मचाई। अतिवृष्टि से कई आवासीय घरों में पानी घुस गया और सड़कें व घर मलबे से पट गए। वहीं, जिले में 16 संपर्क मोटर मार्ग भी बंद हो गए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार बताया कि देर रात करीब एक बजे छिनका में भारी बारिश से अनुसूचित जाति बस्ती मेहड़खोला तोक में मलबा आने से काफी नुकसान हुआ है। बताया कि विजय लाल के घर व गोशाला में मलबा घुस गया है।

राहुल लाल, विजय लाल, जीत पाल सिंह राणा, जगदीश सिंह नेगी, राजेन्द्र नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी की गौशला में भी मलबा आने से नुकसान हुआ है। साथ ही शिव प्रसाद सती, विष्णु सती, रविन्द्र सती, प्रकाश सती के खेत मलबा व पानी के कारण कट चुके हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए जिला आपदा प्रबंधन की टीम पहुंच चुकी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments