Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरूई-गद्दों के प्लांट में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी आग, बुझाने...

रूई-गद्दों के प्लांट में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी आग, बुझाने में मालिक के हाथ झुलसे

देहरादून। देहरादून में माता मंदिर रोड अजबपुर में रविवार को रूई-गद्दों के प्लांट में भीषण आग लग गई। आग को बुझाने के दौरान प्लांट के मालिक इमरान के हाथ झुलस गए। इमरान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फायर ब्रिगेड ने काफी देर की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे प्लांट में रखा एक एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे वह दस मीटर दूर जाकर गिरा। लेकिन इस दौरान रूई ने आग पकड़ ली और आग पूरे प्लांट में फैल गई। इस दौरान दो मशीनें जल गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दो वाहनों ने आग पर काबू पाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments