Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरेल यात्री ध्यान दें। आठ दिन प्रभावित रहेंगी दून, हरिद्वार और ऋषिकेश...

रेल यात्री ध्यान दें। आठ दिन प्रभावित रहेंगी दून, हरिद्वार और ऋषिकेश की 17 ट्रेनें

देहरादून। देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश की 17 ट्रेनें 23 फरवरी से दो मार्च तक प्रभावित रहेंगी। देवबंद रेलवे स्टेशन पर काम के चलते रेलवे ने कुछ ट्रेनों के रूट तो कुछ का समय बदला है। कुछ ट्रेनों को रास्ते में कुछ देर रोककर चलाया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ‘‘कोचिंग’’ सुधीर सिंह ने बताया कि दिल्ली मंडल देवबंद स्टेशन पर पूर्व नाॅन इंटर लाॅकिंग और नाॅन इंटर लाॅकिंग का कार्य होना है। जिसके चलते मुरादाबाद मंडल की 19 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसमें 17 ट्रेनें देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश की हैं। ट्रेन संख्या 22917 ब्रांदा से हरिद्वार 22 फरवरी से एक मार्च तक निजामुद्दीन-तिलक ब्रिज-दिल्ली-शहादरा-नोली-शामली-टिपरी होकर आएगी। ट्रेन संख्या 14309 उज्जैन से देहरादून 22 को 70 मिनट, 23 को 100 मिनट और एक मार्च को 30 मिनट मोदीनगर-मुज्जफरनगर मार्ग में देरी से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 14304 हरिद्वार से दिल्ली 23 से 26 फरवरी, एक और दो मार्च को टपरी-शामली होकर दिल्ली जाएगी। जबकि 27 और 28 फरवरी को यह ट्रेन रद रहेगी।

बताया कि ट्रेन संख्या 19565 ओखा से देहरादून 24 फरवरी को नई दिल्ली से तिलक ब्रिज-दिल्ली-शहादरा- नोली होकर आएगी। ट्रेन संख्या 14317 इंदौर से देहरादून 26 फरवरी को हजरत निजामुद्दीन-तिलक ब्रिज-दिल्ली शहादरा-नोली-शामली- टपरी होकर आएगी। ट्रेन संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश 25 और 26 फरवरी परिवर्तित मार्ग से आएगी। ट्रेन संख्या 226600 योगनगरी ऋषिकेश- कोच्चुवेली 27 को अंबाला कैंट-पानीपत-नई दिल्ली- हजरत निजामुद्दीन होकर जाएगी। ट्रेन संख्या 1255 नई दिल्ली- देहरादून 27 और 28 फरवरी को हरिद्वार से परिवर्तित समय शाम पांच बजकर दस मिनट पर संचालित होगी। यही ट्रेन एक मार्च को टपरी स्टेशन से 60 मिनट देरी से चलेगी। ट्रेन संख्या 12911 वलसाड-हरिद्वार 28 फरवरी को हजरत निजामुद्दीन- तिलक ब्रिज-दिल्ली शहादरा-नोली- शामली- टपरी होकर आएगी। ट्रेन संख्या 19032 योगनगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद 27 और 28 फरवरी को ऋषिकेश से परिवर्तित समय शाम चार बजकर 25 मिनट पर चलेगी। ट्रेन संख्या 12171 लोक मान्य तिलक-हरिद्वार 27 और ट्रेन संख्या 14310 देहरादून-उज्जैन 28 को फरवरी को हजरत निजामुद्दीन-तिलक ब्रिज-दिल्ली शहादरा-नोली- शामली- टपरी होकर जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments