Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने पकड़ी 120 लीटर कच्ची शराब, तस्कर मौके...

लक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने पकड़ी 120 लीटर कच्ची शराब, तस्कर मौके से फरार

ऋषिकेश। जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत लक्ष्मण झूला थाने की पुलिस ने चीला चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका। मौके से मोटरसाइकिल सवार दो लोग फरार हो गए। पुलिस ने बैग के भीतर रखी 120 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।

शनिवार की दोपहर थानाध्यक्ष वीरेन्द्र चन्द्र रमोला के नेतृत्व में लक्ष्मणझूला पुलिस पिडकुल टावर बैंड चौकी चीला के पास वाहनों की जांच कर रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस बीच एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल जिसमें दो व्यक्ति सवार थे, जो पुलिस को देखकर भाग गये। वाहन में 120 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी।

इस मामले को लेकर आज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments