Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरलगातार दूसरे दिन बढ़े दाम, जानिए आज देहरादून में कितने में मिल...

लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम, जानिए आज देहरादून में कितने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल

देहरादून। तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। जिसके बाद लगातार दूसरे दिन कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दूसरे दिन भी 80 पैसे प्रति लीटर कीमत बढ़ी है। पहले से ही संभावना जताई जा रही थी कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पेट्रोलियम कंपनियां रेट बढ़ा सकती हैं। देहरादून में डीजल 88.93 रुपये प्रति लीटर तो पेट्रोल 95.54 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल कीमतों में बढ़ोतरी 

वहीं थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी पहले कर दी गई थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 40 प्रतिशत के उछाल के बाद यह कदम उठाया गया है। जिसके बाद अब पेट्रोल पंपों में डीजल की कीमत में बदलाव हुआ है। 

रोज सुबह बदलती है कीमत

रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई कीमतें लागू हो जाती हैं।

कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं के आधार पर पर दाम रोज तय होते हैं। पेट्रोल पंप चलाने वाले खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के करों और अपना मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments