Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलगातार हो रही बारिश से ध्वस्त हुए दो घर

लगातार हो रही बारिश से ध्वस्त हुए दो घर

विकासनगर। लगातार वर्षा के चलते हसनपुर कल्याणपुर में दो कच्चे मकान धराशाई हो गए। दो मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं, जबकि दो दर्जन के करीब मकान खतरे की जद में आ गए हैं। यहां पर आसन नदी और बरसाती रपटों के कारण ज्यादा नुकसान हो रहा है। लगातार बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति है।

ग्राम प्रधान शराफत अली ने बताया कि प्रशासन को सूचना देने के बाद भी टीम का कोई सदस्य हसनपुर कल्याणपुर में स्थिति देखने नहीं आया। अधिकारी अभी तक यहां नहीं पहुंचे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments