Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधलाखों की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

लाखों की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

 

देहरादून। संवाददाता। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को कल देर रात खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन नशा तस्करों को दबोच कर उनसे ढाई लाख की स्मैक बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात थाना नेहरूकालोनी पुलिस को सूचना मिली कि तीन नशा तस्कर बरेली से स्मैक लाकर दून में डिलीवरी देने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को तीन संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर रोका गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 48.3 ग्राम स्मैक बरामद की। थाने लाकर की गयी पूछताछ में उन्होने अपना नाम मेहताब उर्फ बाब पुत्र नूर खान निवासी शिवपूरी कालोनी रायपुर, सोहेल कुरैशी पुत्र राशिद कुरैशी निवासी जैन प्लाट रायपुर व पकंज कुमार पुत्र सतेन्द्र कुमार निवासी वाणी विहार रायपुर बताया। बताया कि वह नशे के आदी हैं और स्मैक का नशा करने वाले छात्र महंगे दामो पर स्मैक खरीदते है। उनके द्वारा स्मैक मीरगंज बरेली से खरीद कर लाई जाती है व कुछ स्मैक उनके द्वारा स्वयं पी जाती है एवं शेष स्मैक को ऊंचे दाम मे बेचकर अपने शौक पूरे करते है। बरामद स्मैक की कीमत ढाई लाख रूपये आंकी गयी है। बहरहाल पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments