Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलापता लोगों की तलाश जारीः सीएम रावत

लापता लोगों की तलाश जारीः सीएम रावत

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जोशीमठ के रैणी क्षेत्र से ग्लेशियर टूटने से उत्पन्न आपदा में के कारण तपोवन गांव के पास तपोवन विष्णु गंगा प्रोजक्ट का जो कार्य चल रहा था, इसमें काफी श्रमिक कार्य कर रहे थे। अभी तक जो आंकड़े प्राप्त हुए है, 11 शव रिकवर किए जा चुके है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। बता दें कल मुख्यमंत्री ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया था।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि डीजीपी कल से ही इस क्षेत्र में कैंप किए हुए हैं। कमिश्नर गढ़वाल और डीआईजी गढ़वाल को भी आज से क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन की पूरी टीम कल से ही क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों में लगी है। अन्य जिला से भी अधिकारी मौके पर भेजे गये हैं, ताकि जो शव वहां पर मिलेंगे उनका पंचनामा एवं पोस्टमार्टम जल्द हो सके।

जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस, आइटीबीपी, सेना, और एनडीआरएफ की टीमें कल से राहत एवं बचाव कार्यों में लगी है। 35 लोगों के एक सुरंग में फंसे होने की आशंका है, उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। कल से ही इन लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। मौके पर पर्याप्त मानव संसाधन है, एनडीआरएफ की अन्य टीमे भी तैयार हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि इस घटना के कारणों का पता चल सके, इसके लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि इसरो के वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों से इस घटना के कारणों का पता किया जाए, ताकि भविष्य में कुछ एहतियात बरते जा सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments