Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलाशों पर राजनीति करती है कांग्रेस-शहनवाज हुसैन

लाशों पर राजनीति करती है कांग्रेस-शहनवाज हुसैन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन आज हरिद्वार दौरे पर रहे। जहां उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को इंतजार रहता है कि देश में किसी की मौत हो और वह उस पर राजनीति करें, यह कांग्रेस पार्टी को लत लग गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वह पार्टी है जिसने 1998 में मध्यप्रदेश की दिग्विजय सिंह सरकार ने 28 किसानों को गोली मार दी थी, तब कोई भी कांग्रेसी वहां पर नहीं गया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस में कई किसानों के बेटे हैं जो 26 जनवरी की हिंसा में घायल हुए हैं, कई की रीड की हड्डी तक टूट गई है और वह पुलिसकर्मी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी उन्हें पूछने तक नहीं जा रही है, केवल पब्लिसिटी के लिए प्रियंका गांधी एक जगह जा रही है। हरिद्वार में आयोजित होने जा रहे कुंभ मेले में बजट के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुंभ के लिए खजाना खुला हुआ है, इस बार हरिद्वार में भव्य और दिव्य कुंभ का आयोजन किया जाएगा, सभी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं, कुंभ मेले के आयोजन में किसी भी तरह की धन की कमी नहीं होने दी जाएगी, प्रेस वार्ता के बाद शाहनवाज हुसैन कलियर भी गए, जहां उन्होंने कलियर शरीफ की दरगाह पर चादर पोशी भी की।

शाहनवाज़ हुसैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments