Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनलेह लद्दाख एवलांच में शहीद सूबेदार का पार्थिव शरीर दून पहुंचा, सैन्य...

लेह लद्दाख एवलांच में शहीद सूबेदार का पार्थिव शरीर दून पहुंचा, सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

लोगों ने दी श्रद्धांजलिदेहरादून। कुछ दिन पहले लेह लद्दाख में आए एवलांच में शहीद हुए देहरादून के सूबेदार अनिल कुमार का पार्थिव शरीर शनिवार तड़के उनके आवास पर पहुंचा। जिसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।

देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में चांदमारी निवासी सेना में तैनात सूबेदार अनिल कुमार की अंत्येष्टि आज गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर श्मशान घाट पर हुई। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सूबेदार अनिल कुमार कुछ दिन पहले लेह लद्दाख में आए एवलांच में दबकर शहीद हो गए थे। इस बर्फीले एवलांच में सेना के कुछ और जवान भी दब गए थे। बाद में सेना के जवानों ने राहत बचाव ऑपरेशन चलाकर बर्फ में दबे हुए जवानों के शव खोजे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments