Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलैंसडौन से 224 किमी सैर सपाटा कर मसूरी पहुंची कार ड्राइव, आज...

लैंसडौन से 224 किमी सैर सपाटा कर मसूरी पहुंची कार ड्राइव, आज मसूरी से कुफरी रवाना होगी ड्राइव

देहरादून। टीम फायरफाक्स की ओर से चल रही ‘नाजिर हुसैन मेमोरियल ड्राइव’ मंगलवार को 224 किलोमीटर की सैर सपाटा करते हुए दूसरे दिन के पड़ाव मसूरी पहुंच गई है। ड्राइव के दूसरे दिन प्राकृतिक प्रेमियों ने लैंसडौन से मसूरी के बीच नैसर्गिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया। आज सुबह साढ़े नौ बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ड्राइव को झंडी दिखाकर मसूरी से कुफरी के लिए रवाना करेंगे।

सोमवार सुबह ग्रेटर नोएडा से शुरू हुई नाजिर हुसैन मेमोरियल ड्राइव ने पहले दिन का पड़ाव उत्तराखंड के लैंसडौन में किया। मंगलवार सुबह पौने सात बजे ड्राइव ने दूसरे दिन की यात्रा शुरू की। ड्राइव लैंसडौन से सतपुली, देवप्रयाग, कोटेश्वर डेम, टिहरी डेम, चंबा, कानाताल, धनोल्टी होते हुए मसूरी पहुंची।

ड्राइव में शामिल 92 टीमों ने इस रूट पर पड़े उत्तराखंड के नैसर्गिक सौंदर्य का लुत्फ उठाते हुए तस्वीरों को अपने मोबाइल में कैद किया। मंगलवार शाम करीब सबा चार बजे टीमें मसूरी पहुंचना शुरू हुई। यहां होटल सेवाय ने सभी प्रतिभागियों का भव्य स्वागत किया। ड्राइव में शामिल प्रतिभागियों ने म्यूजिक संध्या के बाद गाला डिनर का आनंद लिया। टीम फायरफाक्स के सदस्य राजीव राय ने बताया कि आज सुबह साढ़े नौ बजे टीम मसूरी से कुफरी के लिए रवाना होगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी झंडी दिखाकर ड्राइव को मसूरी से कुफरी के लिए रवाना करेंगे। इस दौरान उनके साथ काबीना मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी व पद्म भूषण लेखक रस्किन बांड शामिल रहेंगे।

बुधवार को 290 किमी चलेगी ड्राइव

नाजिर हुसैन मेमोरियल ड्राइव अपने तीसरे दिन 290 किमी का सफर तय करेगी। यह सफर मसूरी से कैम्पटी फाल, हरबर्टपुर, पावंटा साहिब, नाहन, सोलन, कंडाघाट होते हुए कुफरी पहुंचेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments