Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलोनिवि में आठ अभियंताओं का तबादला

लोनिवि में आठ अभियंताओं का तबादला

शासन की ओर से लोक निर्माण विभाग के आठ अभियंताओं का तबदला किया गया है। बुधवार को प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु की ओर से तबादला आदेश जारी किए गए। तबादला सूची के अनुसार, बाध्यप्रतीक्षा में रखे गए मुख्य अभियंता स्तर-2 खगेंद्र प्रसाद उप्रेती को विभागाध्यक्ष कार्यालय, देहरादून भेजा गया है।

अधीक्षण अभियंता नरेंद्र पास सिंह को देहरादून से टिहरी, प्रभारी अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह को देहरादून से अल्मोडा, अधीक्षण अभियंता आनंद बल्लभ को देहरादून से पिथौरागढ़, अधीक्षण अभियंता गिरीश चंद्र आर्य को टिहरी से देहरादून बुलाया गया है।

इसके अलावा अधीक्षण अभियंता प्रेम सिंह नबियाल को अल्मोड़ा से देहरादून, अधीक्षण अभियंता जय प्रकाश गुप्त को पिथौरागढ़ से देहरादून और अधिशासी अभियंता भुवन चंद्र पंत का तबादला टनकपुर से देहरादून किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments