Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलोस अध्यक्ष ओम बिड़ला से विस अध्यक्ष खंडूड़ी ने की मुलाकात, सदन...

लोस अध्यक्ष ओम बिड़ला से विस अध्यक्ष खंडूड़ी ने की मुलाकात, सदन संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ीभूषण ने शुक्रवार को दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच सदन संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष को केदारनाथ धाम का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

वहीं ओम बिड़ला ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उत्तराखंड में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूड़ी को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दींं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष से सदन के संचालन एवं संसदीय कार्यवाही संबंधित विभिन्न विषयों पर वार्ता की। वहीं दोनों की बीच नौ अप्रैल से गुवाहाटी में आयोजित हो रहे सीपीए कार्यकारी समिति की बैठक एवं सीपीए इंडिया रीजन सम्मेलन से संबंधित विषय पर भी लंबी बातचीत हुई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments