Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवंदना कटारिया समेत 22 महिलाओं का सम्मान, सीएम ने किया एलान; 51...

वंदना कटारिया समेत 22 महिलाओं का सम्मान, सीएम ने किया एलान; 51 हजार रुपये होगी पुरस्कार राशि

देहरादून। Teelu Rauteli Award टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हाकी टीम की सदस्य रही वंदना कटारिया समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 22 महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि अब 51 हजार रुपये होगी। बता दें पहली बार इन पुरस्कारों में कोरोना योद्धा को भी शामिल किया गया है। दून में होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न जिलों से चयनित 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

तीलू रौतेली के नाम पर उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2006 से महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं और किशोरियों के लिए तीलू रौतेली राज्य स्त्री पुरस्कार की शुरुआत की। प्रतिवर्ष दिए जाने वाले पुरस्कार के लिए इस बार 120 आवेदन आए थे। जिला स्तर पर स्क्रूटनी के बाद 59 नाम राज्य स्तरीय चयन समिति के पाए भेजे गए। समिति ने खेल, समाज सेवा, शिक्षा, बालिका शिक्षा, कोविडकाल में जरूरतमंदों की सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 22 महिलाओं व किशोरियों के नाम फाइनल किए।

विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद शुक्रवार शाम को शासन ने इनकी सूची जारी कर दी। इसमें हरिद्वार जिले की निवासी अंतरराष्ट्रीय महिला हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का नाम भी शामिल है। इसके अलावा राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता पुरस्कार के लिए भी 22 कार्यकर्त्ताओं को चयनित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments