Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनवकीलों का जोरदार प्रदर्शन, अदालत से लेकर सड़क तक कामकाज ठप

वकीलों का जोरदार प्रदर्शन, अदालत से लेकर सड़क तक कामकाज ठप

देहरादून में आज वकीलों ने अपनी मांगों को लेकर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। अदालत में कामकाज ठप रहा और शहर के मुख्य मार्गों पर भी ट्रैफिक जाम लगा। सुबह सैकड़ों वकील प्रिंस चौक से दो कतारों में मार्च शुरू करते हुए गांधी रोड, तहसील और दर्शन लाल चौक होते हुए घंटाघर तक पहुंचे। घंटाघर पर कुछ देर नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद सभी वकील वापस हरिद्वार रोड स्थित अदालत के सामने बनाए गए धरनास्थल पर लौट आए।

यह विरोध मार्च दोपहर 12 बजे तक चला, जिसके दौरान आसपास के क्षेत्रों में भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। कई मार्गों पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं और आम जनता को भी परेशानी उठानी पड़ी।

बार एसोसिएशन के सचिव राजबीर बिष्ट ने बताया कि संघर्ष समिति द्वारा सरकार को वकीलों की मांगों का प्रस्ताव दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। इसी कारण वकीलों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि सदस्यों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि विरोध-प्रदर्शन की समय-सीमा को आगे बढ़ाया जाएगा। इसी क्रम में आज धरना, रैली और प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान अदालत और रजिस्ट्रार कार्यालय में सभी कार्य पूरी तरह बंद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments