Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधवन विभाग में ज्वाइनिंग लेटर लेकर पहुंचे युवाओं के उड़े होश, जानिए...

वन विभाग में ज्वाइनिंग लेटर लेकर पहुंचे युवाओं के उड़े होश, जानिए पूरा मामला

वन विभाग में आरक्षी भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। यूपी के कुछ युवाओं को पूर्व पीसीसीएफ जयराज की मुहर लगाकर ज्वाइनिंग लेटर दे दिए गए। शुक्रवार सुबह वे नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे तो फर्जीवाड़े का पता चला।  शुक्रवार को बरेली के कुछ युवा वन निगम मुख्यालय पहुंचे और वन विभाग में आरक्षी पद पर चयनित होने की बात की।

उन्होंने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी नियुक्ति पत्र भी दिखाए। कर्मचारियों ने इन युवाओं को वन विभाग के राजपुर रोड स्थित मुख्यालय जाने को कहा। युवा जब वन मुख्यालय पहुंचे तो वहां भी इन्होंने नियुक्ति पत्र दिखाए। एक जुलाई को जारी नियुक्ति पत्र में पूर्व पीसीसीएफ जयराज की मुहर लगी थी। जबकि, जयराज पिछले साल अक्तूबर में रिटायर हो चुके हैं।

हमने जो भर्तियां निकाली थीं, उसके तहत अभी किसी का चयन नहीं हुआ है। मुख्यालय पहुंचे युवाओं के साथ धोखाधड़ी हुई है। इस मामले की जांच करवाई जा रही है।
राजीव भर्तरी, प्रमुख वन संरक्षक

हम कभी ऐसे पत्र जारी नहीं करते। हो सकता है कि नकल कराने में असफल रहे माफिया ने इस बार यह तरीका अपनाकर युवाओं को ठगा हो। युवा इस तरह के झांसे में ना आएं।
संतोष बडोनी, आयोग सचिव 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments