Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आज उत्तराखंड में, देहरादून में करेंगे प्रेस...

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आज उत्तराखंड में, देहरादून में करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

देहरादून।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह आज उत्तराखंड में रहेंगे। वह राजधानी देहरादून में प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे। उत्तराखंड में आगामी 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके तहत राज्य में विभिन्न पार्टियों के नेताओं और स्टार प्रचारकों के आने का दौर जारी है।

देश की जनता महंगाई से परेशान : कंप्यूटर बाबा
वहीं पौड़ी पहुंचे कांग्रेस के स्टार प्रचारक व मध्य प्रदेश के पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री कंप्यूटर बाबा ने भाजपा पर कड़ा प्रहार किया। बाबा ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने के सिवा कोई विकास कार्य नहीं किया। देशभर में जनता महंगाई से त्रस्त है। 

बाबा ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला किया। कहा देश महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है, लेकिन भाजपा को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। बाबा ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से लगातार महंगाई बढ़ रही है। सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो गई है। सरकार के पास गिनाने के लिए एक उपलब्धि भी नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments