Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवाहन चोर निकला कोरोना पॉजिटिव तो कोतवाली में मचा हड़कंप, परिसर को...

वाहन चोर निकला कोरोना पॉजिटिव तो कोतवाली में मचा हड़कंप, परिसर को किया जा रहा सैनिटाइज

देहरादून। वाहन चोरी के मामले में पकड़े गए एक आरोपी के कोरोना पॉजिटिव निकलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। मामला रानीपुर कोतवाली का है। आनन-फानन में आरोपी को मेला अस्पताल पहुंचाया गया।

आरोपी को रविवार रात गिरफ्तार किया गया
हवालात सहित कोतवाली परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं, आरोपी के संपर्क में आए कोतवाल कुंदन सिंह राणा समेत पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। पुलिस के मुताबिक वाहन चोरी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को रविवार रात गिरफ्तार किया गया था।

रविवार रात में उसे हवालात में रखने के बाद कोर्ट में पेश करने से पहले उसका मेडिकल कराया गया। मेडिकल जांच में आरोपी कोरोना संक्रमित पाए जाने से पुलिसकर्मियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे आनन-फानन में मेला अस्पताल ले जाया गया।

कोतवाल के संपर्क में भी कई अन्य लोग आए
कोतवाली परिसर को सैनिटाइज कराते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने और अस्पताल ले जाने वाले पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराने की तैयारी शुरू हो गई है। बताया गया है कि आरोपी से कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने भी पूछताछ की थी। वहीं, कोतवाल के संपर्क में भी कई अन्य लोग आए थे। उनका टेस्ट भी कराया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments