Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनविकासनगरः देर रात मकान में लगी आग, एक की मौत

विकासनगरः देर रात मकान में लगी आग, एक की मौत

विकासनगर। देर रात एक मकान में आग लगने से अंदर सो रहे व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। सूचना प्राप्त होने पर चैकी प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा फायर सर्विस डाकपत्थर को बुलाकर आग को बुझाया गया।

लेकिन तब तक मकान के अंदर सो रहे एक व्यक्ति बाबूराम उम्र 50 वर्ष निवासी सराय गली मुस्लिम बस्ती वार्ड नंबर तीन थाना विकासनगर देहरादून की जलने से मौत हो गई। मृतक के शव को वैधानिक कार्रवाई हेतु मॉर्चरी विकासनगर में रखवाया गया है। बताया गया कि मृतक बाबूराम उक्त मकान में अकेले रहते थे।

शराब व बीड़ी पीने के आदी होने के कारण मृतक काफी समय से बीमार भी चल रहे थे। मृतक के भाई ने बताया कि बाबूराम काफी समय से खाना नहीं खा रहे थे। लेकिन शराब व बीड़ी का लगातार सेवन कर रहे थे। प्रारंभिक जांच से मृतक द्वारा शराब के नशे में बीड़ी पीने के दौरान ही आग लगना प्रतीत हो रहा है। फिर भी घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments