Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविकासनगर में एक व्यापारी कोरोना पाजीटिव

विकासनगर में एक व्यापारी कोरोना पाजीटिव

देहरादून। विकासनगर के थाना सेलाकुई अंतर्गत भाऊवाला में एक व्यापारी कोरोना पाजीटिव निकला है। व्यापारी की भाऊवाला में स्वीट शाप समेत दो व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं।

व्यापारी के कोरोना पाजीटिव पाए जाने पर एसडीएम सौरभ असवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और व्यापारी के स्वजनों व दुकानों पर काम करने वाले वर्करों का डाटा जुटाया। एसडीएम ने बताया कि परिवार के नौ सदस्यों व 12 वर्करों को क्वारंटाइन किया गया है। इससे पहले सहसपुर के अटक फार्म के मजरा खैरी में महिला कोरोना संक्रमित पायी गयी थी। आसपास के क्षेत्र में कोरोना पाजीटिव के दो केस आने से लोगों में हड़कंप है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments