Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविकासनगर में जयराम ठाकुर तो देहरादून में प्रचार अभियान में जुटे मुख्यमंत्री...

विकासनगर में जयराम ठाकुर तो देहरादून में प्रचार अभियान में जुटे मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की 70 सीटों पर मंगलवार को भाजपा का प्रचार अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत प्रचार के पहले दिन हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम विकासनगर पहुंचे हैं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की राजपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार किया।

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम भाजपा के विकासनगर प्रत्याशी के समर्थन में जनता के बीच पहुंचे और वोट की अपील की। इसके बाद उन्होंने सहसपुर क्षेत्र में प्रत्याशी के समर्थन में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।

देहरादून: राजपुर रोड सीट पर सीएम धामी ने किया प्रचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पलटन बाजार स्थित सीएनआई स्कूल से भाजपा प्रत्याशी के प्रचार अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेशभर की महिलाओं व युवाओं के भाजपा सरकार को दोबारा सत्ता में लाने से संकल्प से विपक्ष परेशान हैं।

हल्द्वानी में मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। वह हल्द्वानी में प्रचार का आगाज करेंगे। वह लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में डोर टू डोर अभियान में भी शिरकत करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments