Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविक्रांत मैसी की फिल्म में नजर आएंगी बाल कलाकार चाहत, जानें- किन...

विक्रांत मैसी की फिल्म में नजर आएंगी बाल कलाकार चाहत, जानें- किन मूवीज में कर चुकी हैं काम

देहरादून। अभिनेता अनुपम खेर की वेबसीरीज ‘द कश्मीर फाइल’ में किरदार निभाने वाली देहरादून की चाहत सिंह रजवार को इन दिनों अन्य फिल्मों में काम करने के ऑफर आ रहे हैं। वह विक्रांत मैसी की फिल्म में नजर आएंगी। इसकी आज से मसूरी में शूटिंग शुरू हो गई है। चाहत फिल्म में जेनेफर के किरदार में नजर आएंगी।

इससे पहले निर्देशक विनीत मैथ्यू के निर्देशन में अभिनेत्री तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म ‘हसीन दिलरूबा’ बीते जुलाई में ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। देहरादून की बाल कलाकार चाहत सिंह रजावत ने इस फिल्म में छोटी बच्ची मुन्नी का किरदार निभाया है। उनके इस किरदार की इंटरनेट मीडिया पर खूब तारीफ हुई।

इसके अलावा फरवरी में मसूरी, राजपुर समेत विभिन्न स्थलों पर शूट की गई वेबसीरीज द कश्मीर फाइल में भी उन्होंने एक बच्चे का किरदार निभाया है। फिल्म हसीन दिलरूबा को लेकर चाहत की मां गीतांजलि ने बताया कि फिल्म में संस्पेंस, व्यंग्यात्मक हास्य देखने को मिला। चाहत ने इस फिल्म में समझदार बच्ची और बेहतर निर्णय लेने का किरदार निभाया है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग बीते वर्ष हरिद्वार और देहरादून में हुई। उन्होंने बताया कि चाहत को फिल्म में काम करने से बेहद खुश है। उन्हें कई अन्य प्रोजेक्ट के भी ऑफर आ रहे हैं। मई माह में रिलीज मीत बर्दस का गाना बेदर्दी से प्यार में भी चाहत ने अभिनय किया। इस गीत में पाश्र्व गायक जुबिन नौटियाल ने आवाज दी है। फिल्म दो जुलाई को रिलीज हो चुकी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments