Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनविजय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

विजय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों, भूतपूर्व सैनिकों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर भारत के सैन्य इतिहास में अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक दिन है, जो भारतीय सशस्त्र सेनाओं के अद्वितीय साहस, समर्पण और बलिदान का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिन भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम के समक्ष पाकिस्तानी सेना के हजारों सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था, जो हमारे सैनिकों की वीरता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे वीर जवान सदैव तत्पर रहते हैं और उनके योगदान पर हर देशवासी को गर्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ-साथ वीरभूमि भी है। यहां की भूमि से सदैव देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए उत्तराखंड के वीर सपूतों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने सैनिकों की वीरता पर गर्व है और पूरा देश उनके साहस, शौर्य और बलिदान को नमन करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments