Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविजय शंखनाद रैली से चुनाव का 'शंखनाद' करेगी कांग्रेस, जुटेंगे प्रदेश भर...

विजय शंखनाद रैली से चुनाव का ‘शंखनाद’ करेगी कांग्रेस, जुटेंगे प्रदेश भर के दिग्गज नेता

10 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित विजय शंखनाद रैली में पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव आदि कांग्रेसी जुटेंगे।

कांग्रेस 2022 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। जनता ने इस बार कांग्रेस के पक्ष में पूरा मन बना लिया है। भाजपा सरकार के कामकाज से आम जनता निराश है। बेरोजगारी, महंगाई से आम जनता त्रस्त है। यह बात स्वराज आश्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कही।

पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष नैनवाल ने कहा कि 10 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित विजय शंखनाद रैली में पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव आदि कांग्रेसी जुटेंगे। इस दिन चुनाव का बिगुल बजाया जाएगा। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि यशपाल आर्य और संजीव आर्य का भी स्वागत किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments