Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीवित्तीय अनियमितताओं पर CM त्रिवेंद्र की बड़ी कार्रवाई,उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष के...

वित्तीय अनियमितताओं पर CM त्रिवेंद्र की बड़ी कार्रवाई,उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष के अधिकार सीज

उत्तराखंड से बड़ी खबर है जी हां जी खबर उत्तरकाशी जिले से है जहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण के अधिकारों को सीज कर दिया गया है साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय को भी सील कर दिया गया है।उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे। जिसका संज्ञान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के लेते हुए,जांच करने के निर्देश दिए थे, जिस पर गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने आदेश जारी कर दिए हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय को सीज भी कर दिया गया है। भाजपा जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजवान पर कई गंभीर आरोप वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लगाए गए हैं,जिसपर अब जांच बैठ चुकी है। एक सप्ताह के भीतर जांच रिपार्ट जिला अधिकारी को गढ़वाल आयुक्त को सौंपनी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments