Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधविदेश में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले दो...

विदेश में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली ,बेरोजगारों को विदेश में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो शातिर लोगों को दून पुलिस ने यूपी में दबोचा।
फर्जी नाम व पता से देहरादून में ऑफिस खोलकर विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर उत्तराखंड ,पंजाब ,हरियाणा ,जम्मू आदि कई स्थानों के करीब 19 लड़कों से 30 लाख से अधिक की ठगी कर पिछले एक साल से फरार चल रहे अभियुक्त गणों को देहरादून पुलिस ने यूपी के अमरोहा व मुरादाबाद से गिरफ्तार किया।
विगत 12 जुलाई 2019 को करीब 19 युवकों ने थाना डालनवाला में शिकायत दर्ज कराई कि संदीप सिंह व अंकित सिंह नाम के दो लड़कों ने मिडो प्लाजा राजपुर रोड पर विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर अपना एएस इंटर नेशनल टूर एंड ट्रेवल्स के नाम से अपना ऑफिस खोला हुआ था। इन लोगो ने विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर उन लोगो से ढाई लाख से साढ़े चार लाख तक रुपये और कई के पासपोर्ट ले लिए और 12 जुलाई 2019 को जब इनके ऑफिस जाकर देखा तो ऑफिस पर ताला लगा है और यह लोग फोन बंद कर उनके लाखां रुपये लेकर चंपत हो गये।
इस सूचना पर संदीप व अंकित और इनके स्टाफ़ के विरुद्ध थाना डालनवाला में मुकदमा पंजीकृत हुआ। जिसमें शुरुआती जांच में पता चला कि संदीप और अंकित ने फर्जी डॉक्यूमेंट से पेन कार्ड औऱ देहरादून में फर्जी नाम पते से अपने अपने पहचान पत्र बनाये और फिर इन डॉक्यूमेंट से फर्जी नाम पते के मोबाइल सिम और बैंक में अकाउंट खुलवाये, और मिडो प्लाजा राजपुर रोड पर किराये का ऑफिस लेकर अपना एएस इंटर नेशनल टूर एंड ट्रेवल्स के नाम से ऑफिस खोला और फेसबुक और इश्तेहार के माध्यम से विदेश में नौकरी का प्रचार प्रसार किया, जिसको देख कर उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू आदि कई स्थानों के करीब 19 युवकों ने इन लोगों से सम्पर्क किया और इनकी बातों पर आकर इनको लाखों रुपये विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर दे दिए, लाखों रुपये प्राप्त होने के बाद यह दोनों अपने फोन बंद कर मय स्टाफ यहाँ से फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसआईएस शाखा देहरादून को जांच के लिए हस्तांतरित कर दी गई। एसआईएस ने एसओजी देहरादून की मदद से इनके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। मुखबिर की सूचना के आधार पर 20 नवंबर देर रात्रि को अमरोहा और मुरादाबाद से दोनों शातीर ठगों को गिफ्तार कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments