Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधविदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 19 लड़कों से 30...

विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 19 लड़कों से 30 लाख से अधिक की ठगी

नांक 12/7/2019 को करीब 19 लड़को ने थाना डालनवाला पर आकर सूचना दी कि संदीप सिंह व अंकित सिंह नाम  के दो लड़कों ने मिडो प्लाजा राजपुर रोड पर विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर अपना  AS Inter National Tour and Travels के नाम से अपना ऑफिस खोला हुआ था ,इन लोगो ने  विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर उन लोगो से ढाई लाख से साढ़े चार लाख तक रुपये और कई के पासपोर्ट ले लिए,और दिनांक 12/07/2019 को जब इनके ऑफिस जाकर देखा तो ऑफिस पर ताला लगा है और यह लोग फोन बंद कर उनके लाखो रुपये लेकर फरार हो गये।
   इस सूचना पर सन्दीप और अंकित और इनके स्टाफ़ के विरुद्ध थाना डालनवाला पर 12/7/19 को मुकदमा पंजीकृत हुआ। सुरूवाती जांच में पता चला कि सन्दीप और अंकित ने फर्जी डॉक्यूमेंट से पेन कार्ड औऱ देहरादून में फर्जी नाम पते से अपने अपने पहचान पत्र बनाये और फिर इन डॉक्यूमेंट से फर्जी नाम पते के मोबाइल सिम और बैंक में अकाउंट खुलवाये, और मिडो प्लाजा राजपुर रोड पर किराये का ऑफिस लेकर अपना AS Inter National Tour and Travels के नाम से ऑफिस खोला और फेसबुक और इश्तेहार के माध्यम से विदेश में नौकरी का प्रचार प्रसार किया, जिसको देख कर उत्तराखंड, पंजाब ,हरियाणा ,जम्मू आदि कई स्थानों के करीब 19 लड़कों ने इन लोगो से सम्पर्क किया और इनकी बातों पर आकर इनको लाखों रुपये विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर दे दिए। लाखो रुपये प्राप्त होने के बाद यह दोनों अपने फोन बंद कर मय स्टाफ यहाँ से फरार हो गए।
 अभियोग की गम्भीरता को देखते हुए विवेचना SIS शाखा देहरादून को स्थानांतरित हुई ,
 अभियुक्त गणों ने अपने फ़र्जी नाम पते से प्राप्त सभी मोबाइल न0 और बैंक खाते बन्द कर दिए थे, इस कारण इनके सही नाम पते की कोई जानकारी नही हो पा रही थी,
 #पुलिस_उपमहानिरीक्षक/ #वरिष्ठ_पुलिस_अधीक्षक देहरादून के मार्गदर्शन पर पुलिस अधीक्षक (नगर) व पुलिस अधीक्षक (अपराध) के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी डालनवाला व क्षेत्राधिकारी प्रेम नगर/sis  के निर्देशन में उ0नि0 मनमोहन सिंह नेगी (SIS शाखा) ने SOG देहरादून के सहयोग से अभियुक्तगणों के सही नाम पता ज्ञात कर थाना डालनवाला के साथ और मुखबिर की मदद से दिनांक 20-21/11/2020 की देर रात्रि को अमरोहा और मुरादाबाद से उक्त दोनों शातीर ठगों को गिफ्तार किया, जिन्हें मा0 न्या0 के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
 *नाम पता अभियक्त* –
 *1-फर्जी नाम-सन्दीप सिंह पुत्र हरदेव सिंह नि0 साईबाबा एन्क्लेव देहरादून :
असली नाम पता – संजीव सिंह पुत्र नरदेव सिंह नि0 ग्राम रसूलपुर माफी पोस्ट फन्देरी थाना मंडी धनोरा जिला अमरोहा उ0प्र0 उम्र 32
 *2- फर्जी नाम-अंकित सिंह पुत्र राम सिंह नि0 आशीर्वाद एन्क्लेव देहरादून:
 असली नाम पता-आशीष कुमार पुत्र थान सिंह नि0 ग्राम जगुवा खुर्द थाना रजबपुर जिला अमरोहा उ0प्र0 उम्र 35
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments