Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविधानभवन से बाहर हो सकता है मानसून सत्र का आयोजन

विधानभवन से बाहर हो सकता है मानसून सत्र का आयोजन

देहरादून। कोरोनाकाल में सुरक्षित शारीरिक दूरी की अनिवार्यता को देखते हुए विधानसभा के मानसून सत्र के आयोजन स्थल को लेकर विधानसभा सचिवालय कई विकल्पों पर मंथन कर रहा है। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रयास यही है कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए विधानभवन में ही सत्र हो। कुछ व्यक्तियों को कष्ट जरूर होगा, मगर उनका सहयोग भी लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य विकल्प भी खुले रखे गए हैं।

विधानसभा का मानसून सत्र 23 सितंबर से शुरू होना है। इस बीच कोरोना के बढ़ते मामलों और सुरक्षित शारीरिक दूरी के मानकों के मद्देनजर सत्र के दौरान विधायकों के लिए बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर विधानसभा सचिवालय मंथन में जुटा है। वजह यह कि सभामंडप में बैठने की जगह सीमित है। ऐसे में सुरक्षित शारीरिक दूरी के मानकों का अनुपालन कैसे होगा, यह चिंता सताए जा रही है। ऐसे में माना जा रहा कि पत्रकार व दर्शक दीर्घा तक सभा मंडप का विस्तार किया जा सकता है। इसके अलावा उस विकल्प पर भी विचार रहा है, जिसके अंतर्गत सत्र को विधानसभा से बाहर शहर में किसी दूसरे स्थान पर किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments