Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविधानसभा अध्यक्ष ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद, बोले- उनके...

विधानसभा अध्यक्ष ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद, बोले- उनके जीवन से लें प्रेरणा

देहरादून। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उन्हें याद किया। अग्रवाल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन कर देश को स्वतंत्र कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेताजी का योगदान देश कभी नहीं भूल सकता है। देश की खातिर अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले लोग ही समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं।

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस का उदाहरण देते हुए कहा है कि उन्होंने देश में एक नारा दिया था ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ इसका अर्थ यह था कि हम देश के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन करें तो देश स्वयं ही विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

उन्होंने आगे कहा कि सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें इस राष्ट्र को और ऊंचाइयों पर ले जाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक भारत भूषण कुंदनानी, भाजपा की मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल, हीरा सिंह, मुकेश पांडे, माया देवी आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments