Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद कल सीएम के साथ करेंगे विधानसभा का स्थलीय निरीक्षण

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद कल सीएम के साथ करेंगे विधानसभा का स्थलीय निरीक्षण

देहरादून। 23 से 25 सितंबर तक मानसून सत्र आहूत किया जाना हैए लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप से कैसे बचा जाए इसको लेकर सत्र की रूपरेखा तैयार करने पर विचार किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल बुधवार को मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सत्र की रुपरेखा तैयार की जाएगी।

इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया विधानसभा में बने सदन में वर्तमान में मौजूदा विधायकों के अनुसार ही बैठने की व्यवस्था हैए लेकिन कोविड के प्रोटोकॉल के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने में जगह कम पड़ सकती है। इस संबंध में सदन के आस पास की दर्शक दीर्घा और पत्रकार दीर्घा को भी सदन में शामिल करने के साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के विधायको को सत्र में न बुलाने व वर्चुअल माध्यम से भी जुड़ने पर विचार किया जा रहा हैए लेकिन अभी सत्र की रूपरेखा तय नही हो पाई है। वहींए इस बारे में अध्यक्ष ने कहा कल मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद सत्र की रुपरेखा तैयार की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments