Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविधानसभा सत्र आज,  ट्रैक्टर से विधानसभा जा रहे कांग्रेस विधायकों को पुलिस...

विधानसभा सत्र आज,  ट्रैक्टर से विधानसभा जा रहे कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने रोका

देहरादून। कोरोना के संकट के बीच आज एक दिन का विधानसभा सत्र होगा। इसकी तैयारी पूूरी कर ली गई हैै। पहली बार हाइब्रिड तरीके से आयोजित हो रहे विधानसभा सत्र में हंगामे के भी पूरे आसार हैं। 

वहीं ट्रैक्टर से विधानसभा जा रहे कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने रिस्पना पर रोक दिया, जिससे विधायक प्रीतम सिंह, काजी निजामुद्दीन, मनोज रावत समेत कई विधायक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। विधायक काजी निजामुद्दीन और प्रीतम सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर से विधानसभा जाना कोई गुनाह नहीं है। पुलिस किस नियम के तहत उन्हें जाने से रोक रही है।

विधानसभा से मिली जानकारी के मुताबिक सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। सरकार की ओर से करीब 19 विधेयक लाए जा रहे हैं। इनमें से कई विधेयक रिप्लेसमेंट बिल भी हैं। मतलब यह कि सरकार पूर्व में लाए गए अध्यादेशों को विधेयक के रूप में लाएगी। भोजन अवकाश से पहले यह सभी विधेयक सदन में रखे जाएंगे। भोजन अवकाश के बाद इन्हें पारित किया जाएगा। 

प्रश्नकाल न होते हुए भी सदन में कार्यस्थगन प्रस्तावों को लाने की अनुमति दी जा चुकी है। कांग्रेस ने भी कार्यस्थगन प्रस्तावों के जरिए ट्रेजरी बैंच को घेरने की पूरी रणनीति बनाई है। ऐसे मे सदन में हंगामे के भी आसार रहेंगे। 

सत्र में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के साथ ही स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल भी नहीं होंगे।

सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ ही मंत्रियों की उपस्थिति भी प्रभावित हो सकती है। मंत्री धन सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव होने के कारण सदन में नहीं होंगें। इसी तरह परिवहन मंत्री यशपाल आर्य वर्चुअल शामिल होंगे। देर रात तक की जानकारी के मुताबिक सत्र में करीब 17 विधायकों ने वर्चुअल जुड़ना तय किया है। कुछ विधायक स्वास्थ्य कारणों से नहीं आ रहे हैं। 

कैग रिपोर्ट भी रखी जाएगी सदन के पटल पर

सदन में कैग रिपोर्ट भी रखी जाएगी और कुछ विभागों के वार्षिक प्रत्यावेदन भी रखे जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक कैग की यह रिपोर्ट राज्य के वित्तीय हालात पर है।

मंगलवार को मंत्री धन सिंह रावत, दो अन्य विधायक मिले संक्रमित 
सत्र से ठीक एक दिन पहले कोरोना का साया और गहरा गया है। मंगलवार को देर शाम तक उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, कांग्रेस के उपनेता करन माहरा और सत्ता पक्ष के विधायक पुष्कर धामी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके टेस्ट सोमवार को हुए थे। 

मंगलवार को विधायक आवास मेें राम सिंह कैड़ा, महेंद्र भट्ट, सुरेंद्र सिंह जीना, शक्ति लाल शाह, मुन्नी देवी, धन सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, आदेेेश चैहान (बीएचईएल रानीपुर), मुन्ना सिंह चैहान के टेस्ट हुए। इसके अलावा वन मंत्री हरक सिंह रावत और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने भी कोविड टेस्ट कराया।

विधायकों के अलावा विधानसभा कर्मियों के भी मंगलवार को टेस्ट किए गए। विधानसभा से मिली जानकारी के मुताबिक कुल 62 कर्मियों के टेस्ट हुए। इनमें से विधानसभा के डिप्टी मार्शल लक्ष्मण सिंह रावत भी संक्रमित पाए गए। इन सभी की रिपोर्ट बुधवार को आने की उम्मीद है। 

सदन में अब प्रीतम सिंह कांग्रेस के संकट मोचक 
एक दिन के सत्र में अब कांग्रेस का सारा दारोमदार प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पर आकर टिक गया है। मंगलवार को उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने से कांग्रेस को राहत मिली है। 

नेता प्रतिपक्ष की गैर मौजूदगी के बाद उपनेता करन माहरा भी सदन में नहीं होंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल सत्र में वर्चुअल जुड़ रहे हैं और यह सदन की कार्यवाही के दौरान ही साफ हो पाएगा कि उनकी उपस्थिति कितनी कारगर होती है। 

कांग्रेस के कुल 11 विधायक हैं। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, धारचूला विधायक हरीश धामी, रानीखेत विधायक करन माहरा कोरोना संक्रमित होने के कारण सदन में नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि फुरकान अहमद का स्वास्थ्य भी सही नही है। इसी तरह पुरोला विधायक राजकुमार भी स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे हैं।

ऐसे में कांग्रेस विधायकों की संख्या सदन में केवल पांच ही रह जाएगी। प्रीतम के लिए राहत की बात ये है कि उनके साथ मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, ममता राकेश और आदेश चैहान की मौजूदगी रहेगी।  

इतना होने पर भी कांग्रेस का रुख पूरी तरह से आक्रामक रहेगा। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस कार्यस्थगन के प्रस्ताव तो लाएगी ही, इसके अलावा काम रोको प्रस्ताव की भी तैयारी है। ऐसे में ट्रेजरी बैंच के लिए सहजता से दिन की कार्यवाही को खींच ले जाना आसान नहीं होगा। 
 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments