Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू, ट्रैक्टर से विस पहुंचे कांग्रेस विधायक

विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू, ट्रैक्टर से विस पहुंचे कांग्रेस विधायक

देहरादून। कोरोना के संकट के बीच आज एक दिन का विधानसभा सत्र चल रहा है। पहली बार हाइब्रिड तरीके से आयोजित हो रहे विधानसभा सत्र में हंगामे के भी पूरे आसार हैं। 

वहीं ट्रैक्टर से विधानसभा जा रहे कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने रिस्पना पर रोक दिया, जिससे विधायक प्रीतम सिंह, काजी निजामुद्दीन, मनोज रावत समेत कई विधायक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। विधायक काजी निजामुद्दीन और प्रीतम सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर से विधानसभा जाना कोई गुनाह नहीं है। पुलिस किस नियम के तहत उन्हें जाने से रोक रही है।

कुछ देर बाद इन विधायकों को ट्रैक्टर से विधानसभा जाने दिया गया। कृषि विधेयक के खिलाफ विरोध जताते हुए यह विधायक ट्रैक्टर पर विधानसभा पहुंचे। कड़ी सुरक्षा और कोविड प्रोटोकॉल के बीच विधायकों को सदन में एंट्री दी जा रही है। 

सभी मंत्री और विधायकों द्वारा पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी, पूर्व विधायक स्वर्गीय बृजमोहन कोटवाल और स्वर्गीय नारायण सिंह भैंसोङा को सदन में श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई।

मुख्यमंत्री, मंत्री मदन कौशिक, अरविंद पांडेय, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, सतपाल महाराज ,विधायक मुन्ना सिंह चैहान, मुकेश कोली, भरत चैधरी, प्रीतम सिंह चैहान, प्रीतम सिंह पंवार, ममता राकेश, सुरेंद्र सिंह जीना, काजी निजामुद्दीन, मनोज रावत इत्यादि सदन में मौजूद हैं।

विधानसभा से मिली जानकारी के मुताबिक सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। सरकार की ओर से करीब 19 विधेयक लाए जा रहे हैं। इनमें से कई विधेयक रिप्लेसमेंट बिल भी हैं। मतलब यह कि सरकार पूर्व में लाए गए अध्यादेशों को विधेयक के रूप में लाएगी। भोजन अवकाश से पहले यह सभी विधेयक सदन में रखे जाएंगे। भोजन अवकाश के बाद इन्हें पारित किया जाएगा। 

दी जा चुकी है सदन में कार्यस्थगन प्रस्तावों को लाने की अनुमति
प्रश्नकाल न होते हुए भी सदन में कार्यस्थगन प्रस्तावों को लाने की अनुमति दी जा चुकी है। कांग्रेस ने भी कार्यस्थगन प्रस्तावों के जरिए ट्रेजरी बैंच को घेरने की पूरी रणनीति बनाई है। ऐसे मे सदन में हंगामे के भी आसार रहेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments