Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस का धामी सरकार पर प्रहार, सीएम आवास...

विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस का धामी सरकार पर प्रहार, सीएम आवास कूच के दौरान धरने पर बैठे पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़

विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस का धामी सरकार पर प्रहार, सीएम आवास कूच के दौरान धरने पर बैठे पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़

देहरादून। विपक्ष के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सीएम आवास पर धरना देने जा रहे कांगेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री व किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ को पुलिस ने जबरन रोक लिया। कैंट रोड पर हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोके जाने से नाराज बेहड़ वहीं सड़क पर धरना देकर बैठ गए। एक घंटे बाद कांग्रेस नेताओं ने मौके पर आए नायब तहसीलदार जसपाल राणा को ज्ञापन सौंप कर धरना खत्म किया।

बेहड़ के सीएम आवास धरने की सूचना मिलने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया। पुलिस के रोकने पर बेहड़ का गुस्सा भड़क गए। थोड़ी नोकझोंक के बाद बेहड़ महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, मानवेंद्र सिंह आदि के साथ वहीं धरना देकर बैठ गए। सूचना मिलने पर तत्काल प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी हाथीबड़कला पहुंच गए। ?

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष का उत्पीड़न कर रही है। बेहड़ ने कहा कि किच्छा में हाल में कई अपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस सरकार और भाजपा नेताओं के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रहीं है। सीएम को भी इसकी जानकारी दी गई, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

माहरा ने कहा भाजपा सरकार मनमानी पर उतर आई है। सरकारी मशीनरी के बल पर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन कांगेस किसी से घबराने वाली नहीं है। सदन से लेकर सड़क तक जनहित मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। यदि बेहड़ की शिकायतों पर कार्रवाई न हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

दून महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि सत्ता में मद में डूबी भाजपा सरकार निरकुंश हो गई है। उसे जनता के दुख दर्द से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस जनहित की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी। इस मौके पार्षद अर्जुन सोनकर, मनीष नागपाल, गौतम डोगरा आदि भी मौजू रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments