Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविधायक उमेश शर्मा की बड़ी पहल , रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में...

विधायक उमेश शर्मा की बड़ी पहल , रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ICU बनाने के लिए दी विधायक निधि से 1 करोड़ की मंजूरी

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना महामारी की आपात स्थिति को देखते हुए प्रदेश में सभी विधायकों को अपनी विधायक निधि से स्वास्थ्य के क्षेत्र में तत्काल राहत देने के लिए एक करोड़ तक खर्च करने की अनुमति जारी की है। दोपहर में मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ़ से इस बाबत आदेश जारी किए गए। जिसको अभी विधायकों ने समझना ही शुरू किया था की उधर रायपुर सीट से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काउ ने DM और CDO को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में ICU तैयार करने के लिए पत्र भी जारी कर दिया है।विधायक की तरफ़ से जारी पत्र में इस बात का साफ़ उल्लेख किया गया है की मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को एक-एक करोड़ ICU, वेंटिलेटर और आपात स्तिथि में प्रयोग करने की अनुमति दी है। जिसको देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में तत्काल एक icu बेड तैयार किया जाए। साथ ही अगर विधायक निधि से जारी धनराशि में और ज़रूरत पड़ती है तो उसकी भी सूचना भेजी जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments