Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविधायक प्रकरणः आज होगी विधायक महेश नेगी के कमरे की जांच

विधायक प्रकरणः आज होगी विधायक महेश नेगी के कमरे की जांच

देहरादून। पुलिस शुक्रवार को विधायक हॉस्टल में विधायक महेश नेगी के कमरे का निरीक्षण करने पहुंची। लेकिन, विधायक का कमरा बंद था। अब शनिवार को कमरे का निरीक्षण किया जाएगा। महिला ने विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए घटनास्थल के रूप में विधायक हॉस्टल का जिक्र भी किया था। 

बता दें कि कोर्ट के आदेश से नेहरू कॉलोनी में विधायक महेश नेगी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज नहीं होने पर महिला ने कोर्ट में शिकायती की थी। इस मुकदमे में विधायक की पत्नी भी आरोपी हैं। इस प्रकरण में अब तक पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करने के अलावा मजिस्ट्रेटी बयान भी कराए हैं। अब नियमानुसार घटनास्थल का निरीक्षण भी किया जाना है। 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मुकदमे की विवेचना अधिकारी विधायक हॉस्टल पहुंची थीं। यहां विधायक महेश नेगी का कमरा बंद था। काफी देर इंतजार करने के बाद कमरा नहीं खुल सका।

ऐसे में पुलिस ने वहां के कर्मचारी को चाभी लाकर कमरा खुलवाने को कहा है। अब शनिवार को कमरे का निरीक्षण किया जाएगा। अभी अगली प्रक्रिया क्या होगी इस बारे में अभी पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। मसलन अब कोई गिरफ्तारी होनी है या नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments