Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविधायक महेश नेगी डीएनए सैम्पलिंग के लिए कोर्ट में पेशी के आदेश...

विधायक महेश नेगी डीएनए सैम्पलिंग के लिए कोर्ट में पेशी के आदेश के खिलाफ पहुंचे हाईकोर्ट

नैनीताल। डीएनए सैम्पलिंग के लिए कोर्ट में पेशी के आदेश के खिलाफ विधायक महेश नेगी ने हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। विधायक पिछले दिनों आदेश के बाद भी बीमारी के बहाने निचली कोर्ट में हाजिर नहीं हुए थे। उन्होंने खुद को बीमार बताया है। जनवरी में डीएनए सैम्पलिंग प्रकरण पर विधायक मामले में सुनवाई होगी । विधायक ने वकील के माध्यम से बताया कि अस्वस्थ होने के कारण उपस्थित न हो सकेंगे। 11 जनवरी को पीड़िता की बेटी और विधायक दोनों को देहरादून सीजेएम कोर्ट बुलाया गया था । सीजेएम कोर्ट देहरादून ने विधायक को डीएनए सैम्पलिंग के लिए उपस्थित होने के आदेश दिए थे। सितम्बर में कोर्ट के आदेश से महिला की शिकायत पर विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में दोपहर बाद सुनवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments